Karnataka Election Results Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के शुरुआती रुझान धीरे धीरे सामने आने लगे हैं. इसमें कांग्रेस अब तक करीब 119 सीटों की बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है. तो वहीं बीजेपी के खाते में करीब 72 सीटें जाती दिख रही हैं. साथ ही जेडीएस 18 सीटों पर आगे है.
इस बीच खबर है कि जीत के संकेतों के बीच कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो राहुल गांधी से संबंधित है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि मैं अजेय हूं, मुझे बहुत भरोसा है, हाँ, मैं आज अजेय हूँ.
https://twitter.com/INCIndia/status/1657221192741441537?s=20
जबकि कांग्रेस की तरफ से एक और ट्वीट किया गया है. जिसमें शिमला के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका गांधी की तस्वीरें साझा की गई.
https://youtube.com/shorts/Zq_TeP0_ZdI?feature=share
जीत की तरफ कांग्रेस, बजरंग बली को किया याद-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस जीत की तरफ आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रहीं हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के जाखू हनुमान मंदिर पहुंची हैं. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.
बता दें कि इस चुनाव में बजरंग बली का मुद्दा काफी गरमाया हुआ था. बीजेपी ने बजरंग बली के ज़रिये कांग्रेस को घेरने का पूरा प्रयास भी किया, लेकिन फिर भी बीजेपी को इसका कुछ ख़ास फ़ायदा होता दिख नहीं रहा हैं.
https://twitter.com/INCIndia/status/1657232594835226625?s=20