Karnataka Election Results Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के शुरुआती रुझान धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. इसमें कांग्रेस अब तक करीब 123 सीटों की बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है. तो वहीं बीजेपी के खाते में करीब  69 सीटें जाती दिख रही हैं. साथ ही जेडीएस 18 सीटों पर आगे है.

इन सबके बीच चुनावी नतीजों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का एक बयान भी सामने आया है. उन्होंने चुनावी नतीजे पर कहा, कर्नाटक के लिए आज का दिन बड़ा है, क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी. मुझे विश्वास है कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं.

https://twitter.com/ANI/status/1657276704107401216?s=20

ताज़ा जानकारी के अनुसार, सीएम बोम्मई ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है. उन्होंने नतीजों पर कहा कि हम समीक्षा करेंगे की हमसे कहां कमी रह गई हैं. अब फ़िलहाल फाइनल नतीजे का सबको इंतजार है.

कर्नाटक के चुनावी नतीजे बीजेपी की टेंशन बढ़ाते नज़र आ रहे हैं. क्योंकि सुबह से ही कांग्रेस जीत की तरफ आगे बढ़ती हुई दिखाई दे हैं. अब चुनाव आयोग की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया हैं. ऐसे में ना सिर्फ कर्नाटक बल्कि देशभर के कांग्रेस पार्टी कार्यालयों में भी जश्न शुरू हो गया है.