बुधवार को खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों से सुरक्षित स्थान पर रहने और केदारनाथ की ओर न जाने का अनुरोध किया गया है।
 
रुद्रप्रयाग प्रशासन के मुताबिक़ केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है और मौसम विभाग ने बुधवार को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही चारधाम यात्रा पंजीकरण पर 6 मई तक रोक लगा दी गई है।

केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को 12225 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बुधवार को 18543 श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।