भोपाल। पिछले कुछ दिनों से चल रहे गर्मी के तीखे तेवर बुधवार को कुछ कम हुए दिख रहे हैं। राजधानी में तो सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. 4 दिन पहले तक जहां सुबह 8:30 बजे तक पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाता था वहीं बुधवार सुबह इस अवधि में पारा 32 डिग्री तक ही पहुंचा। सुबह के समय पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रहीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेशभर में आज गर्मी का प्रकोप कुछ कम ही रहेगा. मौसम विज्ञानियों के अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ संभागों में बारिश का भी अनुमान जताया गया है. हालांकि दोपहर में गर्मी की तपिश बरकरार रह सकती है। 

बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य था। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण प्रदेश में एक बार फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मध्यप्रदेश से होते हुए असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है पर इसका असर भी पूर्वी मध्यप्रदेश में ही दिखाई दे रहा है। इस वर्ष मई माह में अभी तक राजधानी में प्री मानसून की गतिविधि नहीं दिखाई दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो—तीन दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव दिखाई देगा। 

तापमान संभावित अधिकतम—न्यूनतम
भोपाल
18 मई 43 27
19 मई 43 26

इंदौर
18 मई 40 24
19 मई 39 24