भाेपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज गुरुवार को कुछ बदल गया है. प्रदेश में अलग-अलग स्थानाें पर अलग—अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण लगातार आगे बढ़ रहा है। इससे मिल रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। नमी के कारण वातावरण में उमस भी बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी यूं ही बना रहने की संभावना है। बुधवार काे प्रदेश में नौगांव में सबसे अधिक 44. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार काे इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागाें के कुछ जिलाें में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि कर्नाटक तक दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है। मप्र में वातावरण में नमी आने के कारण भी बादल छाने लगे हैं। बादल छंटने पर तापमान में तेजी से बढ़ाेतरी भी हाे रही है। भाेपाल एवं ग्वालियर में बुधवार काे अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की गई, जबकि इंदौर एवं जबलपुर में दिन का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इससे मप्र में हवाओं के साथ नमी आ रही है। इससे बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम का मिजाज अभी एक सप्ताह तक इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून पूर्व की गतिविधियाें में तेजी आने की संभावना है।

आज का मौसम— मध्यप्रदेश में आज राजधानी भोपाल सहित अनेक इलाकों में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर पानी गिरने की संभावना है. तापमान यथावत रहेगा.