भोपाल: प्रदेश के सीधी जिले में स्थित संजय टाईगर रिजर्व में कटनी-सिंगरौली रेल्वे लाईन दोहरीकरण के लिये रेल्वे लाईन के दाहिने तरफ सिग्नल एवं टेलीकम्यूनिकेशन हेतु एस एण्ड टी केबल डाले जाने के लिये रेल्वे विभाग को 0.67 हैक्टेयर भूमि नेशनल वाईल्ड लाईफ बोर्ड की अनुमति से मिलेगी।

उक्त भूमि को देने के लिये राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा स्थल निरीक्षण कर लिया गया है तथा फिलहाल उसने सुझाव दिया है कि संजय टाईगर रिजर्व के बाहर से उक्त रेल्वे लाईन ले जाई जाये।  अब मामला नेशनल वाईल्ड लाईफ बोर्ड के पास है तथा उसके निर्णय के बाद ही यह अनुमति जारी की जा सकेगी।