प्रयागराज पुलिस ने मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के करीबी सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने शाइस्ता परवीन के नाम पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम और साबिर का पता नहीं लगा सकी। ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि ये देश छोड़कर भाग सकते हैं। इसके लिए इन तीनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज पुलिस ने पहले इस संबंध में अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी थी और उसके आधार पर तीनों को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। नोटिस की अवधि 1 वर्ष होगी।
शाइस्ता, गुड्डू, साबिर की तलाश जारी है
सभी आव्रजन चौकियों पर लुक आउट नोटिस भेज दिया गया है। अगर वे देश से भागने की कोशिश करते पकड़े जाते हैं, तो प्रयागराज पुलिस को संबंधित एजेंसियों से अलर्ट मिलेगा। बता दें कि नौ अप्रैल को मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर यूपी पुलिस ने दोगुना इनाम रखा है।
पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। 19 अप्रैल को यूपी पुलिस ने भी शाइस्ता की तलाश में उत्तर प्रदेश के कौशांबी में छापेमारी की थी।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और आसपास के इलाकों में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद, अतीक अहमद और अशरफ अहमद के मारे जाने के बाद से शाइस्ता फरार है।