भोपाल.भोपाल में एक और लव जिहाद मामला सामने आया है. अशोका गार्डन पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट की शिकायत पर एक अस्पताल संचालक पर रेप समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला डॉक्टर ने बताया कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका यौन शोषण किया। शादी की बात पर बाद में वह इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया तो आरोपी शादी से मुकर गया। इसके साथ ही आरोपी ने डाक्टर के साथ मारपीट भी की। जाली दस्तावेज बनाकर उसका अस्पताल अपने नाम करा लिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अशोका गार्डन में रहने वाली फिजियोथेरेपिस्ट 31 साल की युवती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजटिंग पर जाती थी। अस्पताल में निहाल खान नाम के युवक से उनकी पहचान के बाद दोस्ती हो गई। फिजियोथेरेपिस्ट का आरोप है कि निहाल ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा भी दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद हैवानियत का सिलसिला शुरु हो गया। जब कभी शादी की बात करती तो वह टाल देता। निहाल ने फिजियोथेरेपिस्ट की मां के नाम पर अशोका गार्डन में अस्पताल भी खोला। आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

महिला डॉक्टर ने पुलिस को बयान  में बताया कि जब शादी के लिए उसने निहाल पर दबाव बनाया तो वह बोला कि पहले इस्लाम अपनाना पड़ेगा। युवती ने इस्लाम अपनाने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। डाक्टर का कहना कि आरोपी ने उससे अपना धर्म छिपाकर रखा।