मध्यप्रदेश शिवपुरी में नौ महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी पर बच्चे को गिराने का दबाव बनाने का आरोप लगाने का आरोप लगाते हुुए एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाने को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला ने बताया कि छोटी बहन के जेठ के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था. अब जब वो गर्भवती हो गई तो प्रेमी शादी करने से इंकार कर रहा है. बच्चे को गिराने का भी दबाव बना रहा है।

26 साल की युवती ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले करेरा में हुई थी. पति और ससुरालवाले उसे शादी के बाद से ही प्र.ताड़ित करते थे। बाद में एक बेटा भी हुआ लेकिन तब भी ससुरालवालों के सितम कम नहीं हुए रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वो मायके में आकर रहने लगी। बेटा पति के साथ ही रहता है। 10 मार्च 2021 को छोटी बहन की शादी थी जिसमें उसकी मुलाकात छोटी बहन के जेठ के साथ हुई. ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई ।
उसने बताया कि छोटी बहन की शादी के 10 दिन बाद ही उसे छोटी बहन के घर जाने का मौका मिला। 

अपने परिवार के साथ छोटी बहन की ससुराल में एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंची। फिर से छोटी बहन के जेठ से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और प्रेमी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमी ने अपने घर पर उसे तीन महीने तक रोके रखा और कई बार संबंध बनाए। जब वो गर्भवती हुई तो उसने प्रेमी से घरवालों से रिश्ते की बात करने के लिए कहा. उसने बात करने का कहकर उसे वापस घर भेज दिया। अब वो 9 महीने की गर्भवती हो गई है तो प्रेमी शादी से इंकार कर रहा है. बच्चे को भी गिराने का दबाव बना रहा है।