30 मार्च को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के वंडर चौराहा में तीन आरोपी जुबैर, सैफुल्लाह खान और अल्तमश खान को विस्फोटक और अन्य आईईडी बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन निम्बाहेड़ा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में इस मामले को एनआईए ने 20 अप्रैल को अपने हाथ में ले लिया था।
जांच के दौरान तीन आरोपी इमरान खान, आमीन खान और मोहम्मद आमीन पटेल को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य आरोपी मजहर खान को 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
रविवार को आरोपी के परिसरों में तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। आगे की जांच जारी है।