महाराष्ट्र में शुक्रवार देर रात एक बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यवतमाल से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। पलटने के साथ ही बस में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि बस में 33 लोग सवार थे। इनमें से 8 ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास हुआ। हादसे में बचे बस के ड्राइवर के मुताबिक़ अचानक टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और बस में आग लग गई।
बस जब पलटी तो उसका दरवाजा नीचे की ओऱ आ गया। ऐसे में लोगों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और अचानक डीजल टेंक फट जाने से आग पूरी बस में फ़ैल गई।