महाराष्ट्र के पालघर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। गुजरात से मुम्बई आ रही ट्रेन में RPF के कॉन्स्टेबल ने गोलियां चला दीं। मृतकों में RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं। गोलीबारी से ट्रैन में हड़कंप मच गया।

घटना जयपुर-मुंबई पैसेंजर में हुई। आरोपी RPF के कॉन्स्टेबल चेतन को अरेस्ट कर लिया गया है। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवली,मीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि मीरा रोड, बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया है। आरोपी जवान ने फायरिंग अपनी सर्विस गन से की है।