नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 13 महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने भोपाल से मालती राय को उम्मीदवार बनाया है। पहली लिस्ट के बाद इंदौर, रतलाम और ग्वालियर के नाम होल्ड हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिस्ट को जारी किया।

सोमवार को दिल्ली में सीएम शिवराज ने अमित शाह के साथ बैठक की थी। इसके बाद ही यह कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा मंगलवार को  लिस्ट जारी कर सकती है। इससे पहले कांग्रेस 16 में से 15 महापौर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। रतलाम सीट पर दोनों ही पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

इधर इंदौर को लेकर भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इंदौर में भाजपा की बैठक के बाद सभी बड़े नेता भोपाल रवाना हुए हैं। यह माना जा रहा है कि  शाम के  इन नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा नाम का ऐलान कर सकती है।