भोपाल: राज्य मंडी बोर्ड ने प्रदेश के छतरपुर, डबरा एवं इंदरगढ़ में क्रय केंद्र खोलकर किसानों से धान एवं गेंहू खरीदने के लिये एक निजी कंपनी मेसर्स बंसल फाइन फूड्स प्रालि को लायसेंस प्रदान किया है।
 

इसके लिये उक्त कंपनी से तीन लाख रुपये फीस के रुप में जमा कराये गये हैं। कंपनी को इस शर्त के साथ यह विशेष लायसेंस दिया गया है कि वह न्यूनतम 2 हजार मीट्रिक टन का क्रय करेगी। यह लायसेंस एक साल के लिये दिया गया है। कंपनी को खरीदी पर मंडी शुल्क का भी भुगतान करना होगा तथा यदि उसने खरीदी के बाद किसान को उसकी उपज का भुगतान नहीं किया तो उसका लायसेंस रद्द कर दिया जायेगा।