दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI आज कोर्ट में पेश करेगी। सिसोदिया को CBI ने शराब नीति केस में रविवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने से पहले CBI ने सिसोदिया से 8 घंटे पूछताछ की थी। अब देखना यह है कि कोर्ट से सिसोदिया को राहत मिल पाती है नहीं?
मनीष सिसोदिया से पहले मई 2022 में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भी गिरफ्तार किया गया था। सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था, वो अभी भी जेल में हैं।
CBI के मुताबिक़ सिसोदिया के पास सवालों का जवाब संतोषजनक नहीं था। सिसोदिया पर आरोप है कि शराब नीति में गड़बड़ियां कर कारोबारियों को निजी लाभ पहुंचाया गया था। दिल्ली के कारोबारी दिनेश अरोड़ा से सिसोदिया के कनेक्शन के बारे में भी सवाल किए गए।
दिनेश अरोड़ा को सिसोदिया का करीबी बताया गया है। एजेंसी ने कहा कि अरोड़ा को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने चुनावी फंडिंग के संबंध में बात की थी। इसके बाद अरोड़ा ने कई कारोबारियों से फंडिंग में सहयोग मांगा और विधानसभा चुनावों के लिए सिसोदिया को 82 लाख रुपए दिए।