PM Modi Shillong Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 फरवरी) को शिलांग, मेघालय में एक रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें अपना मजबूत योगदान दे रहा है. हम इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं और राज्य के लिए काम करना चाहते हैं. मैं यहां आकर धन्य हो गया हूं और रोड शो के दौरान मुझ पर बरसाए गए प्यार के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं. मेघालय के लोगों के इस प्यार और आशीर्वाद का बदला मेघालय में विकास लाकर चुकाया जाएगा.
देंखे लाइव-
पीएम मोदी का विपक्ष पर वार-
पीएम मोदी ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि आज जिस प्रकार से शानदार और जानदार रोड शो आपने किया है. मैं आपके इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा. आपके इस प्यार और आशीर्वाद का कर्ज मैं मेघालय का विकास कर चुकाऊंगा, आपके कल्याण के काम को गति देकर चुकाऊंगा. आपके इस प्यार को मैं बेकार नहीं जाने दूंगा. इस रोड शो की तस्वीरों ने देश के कोने कोने में आपका संदेश पहुंचा दिया है. मेघालय में चारों तरफ बीजेपी ही बीजेपी दिख रही है. पर्वतीय हो या मैदानी इलाका, गांव हो या शहर हर तरफ कमल खिलता दिख रहा है.
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं. वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा. जिन लोगों को आज देश ने नकारा है, वे कह रहे हैं कि मेरे दिन गिनने योग्य हैं. लेकिन इस देश के कोने-कोने से लोगों की आवाज बता रही है कि भाजपा का कमल खिलता रहेगा.
मेघालय को वंशवादी राजनीति से मुक्त होना चाहिए-
पीएम मोदी बोले, जिस तरह से लोगों ने आज के आयोजन को आशीर्वाद दिया है, उससे मुझे विश्वास होता है कि मेघालय में बीजेपी सत्ता में आ रही है. आपके आशीर्वाद से ही मेघालय के मैदानों और पहाड़ों ने बीजेपी को समर्थन दिया है. मेघालय के हितों को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी गई. आपको छोटे-छोटे मुद्दों पर बांटा गया. इस राजनीति ने आपका बहुत नुकसान किया है. यहां के युवाओं का बहुत नुकसान किया है. मेघालय आज 'परिवार पहले' की बजाए 'पहले लोग' वाली सरकार चाहता है. इसलिए आज 'कमल का फूल' मेघालय की मजबूती, शांति और स्थिरता का पर्याय बन गया है.
उन्होंने आगे कहा कि युवा हों, महिलाएं हों, व्यापारी हों, सरकारी कर्मचारी हों, हर कोई बीजेपी सरकार की मांग कर रहा है. मेघालय के साथ-साथ उत्तर पूर्व में बीजेपी के समर्थन की भावना कुछ परिवारों के स्वार्थी कार्य का परिणाम है. मेघालय को वंशवादी राजनीति से मुक्त होना चाहिए. दिल्ली ही नहीं, मेघालय में भी पारिवारिक पार्टियों ने अपनी तिजोरी भरने के लिए मेघालय को एटीएम में तब्दील कर दिया है.
विकास कार्यों का किया जिक्र-
पीएम मोदी ने बताया कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मेघालय और पूर्वोत्तर की जनता कमल और बीजेपी के साथ है. मेघालय को 'परिवार-पहले' सरकार के बजाय 'जनता-पहले' सरकार की आवश्यकता है. सड़क, रेल और हवाई संपर्क की कमी ने मेघालय में राज्य सरकार के अवरोधों के कारण विकास को हमेशा अवरुद्ध किया है. पिछले 9 वर्षों के दौरान, केंद्र की बीजेपी सरकार ने मेघालय और क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए परिस्थितियों को अनुकूल बनाया है.