सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को राज्यपाल बनाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बवाल खड़ा कर दिया है।
अब्दुल नजीर पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए हैं। वे अयोध्या राम मंदिर का फैसला सुनाने वाले 5 जजों में भी शामिल थे। ऐसे में अब्दुल नजीर को राज्यपाल बनाए जाने के बात से उनका राजनीतिक तौर पर विरोध शुरू हो गया है।
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाए जाने की निंदा की। महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक और जज को उनकी सेवानिवृत्ति के 2 महीने से भी कम समय में राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बहुमत वाली सरकार धारणा की परवाह नहीं करती लेकिन आप इसे स्वीकार करने में कितने बेशर्म हैं, मेरे भगवान?
जस्टिस नजीर के रिटायर होने के 40 दिन के अंदर ही उनकी नियुक्ति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वह नवंबर 2019 में अयोध्या रामजन्मभूमि मामले का फैसला करने वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ का हिस्सा थे। उन्होंने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के विमुद्रीकरण के कदम को बरकरार रखने वाली पीठ का नेतृत्व किया।