भोपाल. मध्यप्रदेश में कई दिनों की लगातार बारिश के बाद अब तेवर नरम पड़ने लगे हैं। इससे उमस और गर्मी परेशान करने लगी है। गुरुवार को इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल में बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी चल रही है। अगले 2 या 3 दिन गर्मी बढ़ने से उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब 26 से नया सिस्टम बनने के आसार हैं। ऐसे में 26 या 27 जून से मौसम विभाग अच्छी बारिश की उम्मीद जता रहा है। इसके बाद ही लगातार और भारी बारिश होने की संभावना है। अभी कुछ इलाकों में बारिश बंगाल और अरब सागर से नमी आने के कारण लोकल सिस्टम बनने से ही हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार-शनिवार को भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इंदौर और आसपास मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 25 जून तक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी हो सकती है। रायसेन, विदिशा, धार, इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, अगर मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योरपुर कलां, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, निवाड़ी और बैतूल में 26 जून तक बारिश के आसार नहीं है।
बीती रात इंदौर में जमकर बदरा बरसे. यहां इस सीजन में पहली बार 2 इंच बारिश हुई। खंडवा में 1.5 इंच, खरगोन पचमढ़ी में एक-एक इंच बारिश दर्ज हुई। नर्मदापुरम और सागर में आधा—आधा इंच, रायसेन मलाजखंड उमरिया रीवा धार रतलाम भोपाल नरसिंहपुर छिंदवाड़ा जबलपुर और सिवनी में भी बरसात हुई.