एयर इंडिया के एक विमान के पायलट ने अपनी महिला मित्र को हवा में ही विमान के कॉकपिट में जाने की अनुमति दी । DGCA  ने इसकी जांच शुरु कर दी है। एयर इंडिया के विमान के पायलट को विमान के कॉकपिट में एक महिला मित्र की एंट्री कराने के बाद जांच का सामना करना पड़ रहा है। घटना 27 फरवरी को हुई थी, जब फ्लाइट दुबई से दिल्ली जा रही थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया है। DGCA ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। डीजीसीए के सूत्रों के मुताबिक, एक एयर होस्टेस की शिकायत के आधार पर, भारत के विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलट के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-915 का पायलट चाहता था कि क्रू मेंबर उनकी महिला मित्र के लिए कॉकपिट में खास अरेंजमेंट करके उनका "स्वागत करें और आरामदायक", "लिविंग रूम" का फील दें।

एयरहोस्टेस ने अपनी शिकायत में कहा है, कि "कैप्टन ने मुझे सुश्री XXX से पहले कुछ तकिए लाने के लिए कहा। उन्हें सहज महसूस कराने के लिए कॉकपिट में पहुँचे। पायलट ने कहा कि कॉकपिट को स्वागत योग्य और आरामदायक दिखना चाहिए, जैसे कि वह अपने रहने वाले कमरे को तैयार कर रहा हो। साथ ही, मुझे उनके लिए ड्रिंक्स और स्नैक्स ऑर्डर करने और उनकी सेवा करने के लिए कहा, " शिकायत कॉपी में एयर होस्टेस ने इसका उल्लेख किया गया है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन और डीजीसीए को चिह्नित की गई शिकायत में पॉश  डीजीसीए सीएआर का उल्लंघन, हवाई सुरक्षा का उल्लंघन, एआई-915/916 के एआईआर इंडिया ऑप्स मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। भारत के विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने कहा कि उसने शिकायत को बहुत गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए ने बताया, "डीजीसीए मामले की जांच कर रहा है। जांच दल प्रासंगिक तथ्यों की जांच करेगा।"

DGCA CAR (नागरिक उड्डयन विनियम) और एयर इंडिया ऑपरेशंस मैनुअल के अनुसार केवल अधिकृत व्यक्ति जिन्होंने प्रीफ़्लाइट BA परीक्षण (नियम द्वारा लागू) किया है, वे कॉकपिट में प्रवेश कर सकते हैं और वहाँ बैठ सकते हैं, बशर्ते वे निरीक्षण पर हों या उड़ान सुरक्षा के उद्देश्य से हों केवल तब।