मानहानि मामले में दोषी सिद्ध होने व लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के 11 दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत कोर्ट पहुंच गए। इससे पहले सोनिया गांधी राहु के सरकारी बंगले पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। राहुल के साथ प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा लीगल टीम भी सूरत पहुंची है। 

23 सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है' वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार दिया था। उन्हें दो साल की जेल और 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने राहुल को तीस दिन का अपील का समय दिया है। देखना यह है कि राहुल का सूरत कूच क्या कांग्रेस की सियासी सूरत कितनी बदल पाता है?  

हालांकि सजा के बाद से कांग्रेस पार्टी संसद के दोनों सदनों और देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के सूरत पहुंचने के दौरान भी पार्टी यहां शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। कई राज्यों के नेता कार्यकर्ता सूरत पहुंचे हैं। इधर, कानून मंत्री किरण रिजिजू व भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी अपने परिवार के सदस्य, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ सूरत जा रहे हैं। यहां ये 2 साल की सजा के खिलाफ पी के नाम पर हुड़दंग मचाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने राहुल और कांग्रेस से पूछा, क्या ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है?

मुरलीधर पर भड़के दिग्विजय, मानहानि का केस दर्ज कराएंगे

पाकिस्तान का मित्र बताए जाने से भड़के मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब भाजपा प्रदेश भारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है। उन्होंने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राव ने दो दिन पहले दिग्विजय को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बता दिया था। सिंह ने आज ट्वीट में लिखा- मुरलीधर आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपको अदालत में जवाब देना होगा। क्या आप भोपाल भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं ?

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं ? इन सभी को व इनके 14 और साथियों को मप्र पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन आपके मामा शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया ? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी ? क्या आप मामा जी से पूछेंगे ?