अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच IPL का फायनल मैच खेला गया। ये मैच पहले 28 मई को खेला जाना था , लेकिन भारी बारिश के चलते मैच स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 29 मई को रिजर्व डे के दिन IPL का फायनल खेला गया।
ये मैच भी बारिश के चलते बाधित रहा लेकिन फिर भी मैच को चेन्नई की टीम ने अपने नाम करके 5 वीं बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में बारिश के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के व्यवधान के बीच इस मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें वे ये कहते दिखाई दे रहे हैं, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का स्टेडियम राष्ट्रपति ने अहमदाबाद को दिया है। इस स्टेडियम में 1 लाख 32 हज़ार लोग एक साथ मैच देख सकते हैं। साथ ही ये स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जल निकासी प्रCणाली भी बनाई गई है यहां बारिश होने पर भी बिना मैच को रोके आधे घंटे में पानी निकाला जा सकता है।
अमित शाह के इस बायां के साथ ही स्टेडियम की तस्वीरें कुछ और ही दासतां बयान करती नज़र आईं हैं। जिनको लेकर सोशल मीडिया में अमित शाह के इस बयान की ट्रोलिंग भी हुई। साथ ही मग और बाल्टी लेकर पानी सुखाने की तस्वीरें भी वायरल हुई।
यूजर्स ने स्टेडियम की सीढ़ियों से भी लगातार पानी बहते पानी और हेयर ड्रायर की मदद से पिच को सुखाने की तस्वीरें भी शेयर की गईं। इन तस्वीरों के साथ गृहमंत्री अमित शाह के दावों पर भी जमकर मज़े लिए गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर सवाल भी उठाते नज़र आ रहे हैं।
एक यूजर का कहना है कि पुराने मोटेरा स्टेडियम को पूरी तरह तोड़कर 700 करोड़ रुपये की लागत से बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का यह हाल है।
वहीं पत्रकार रवीश कुमार ने लिखा “इसके साथ पूरा अत्याधुनिक स्वयं जलनिकासी प्रणाली भी बनाई है। बारिश आती है तो कितनी भी बारिश हो तो आधे घंटे में मैट डिस्टर्ब करे बगैर आगे का खेल बारिश रूकते ही हम शुरू कर सकते हैं।” अमित शाह का यह बयान है।
एक दिन बारिश आ गई। हल्ला मचा। पोछा लगाने का कपड़ा कहाँ है, नहीं मिल रहा तो देखो स्पॉन्ज है क्या ? देरी हो क्यों हो रही है? पोछा क्यों नहीं लग रहा? सर हम स्वयं जलनिकासी प्रणाली खोज रहे हैं।