रीवा में पुलिसकर्मियों के आपसी विवाद की बड़ी घटना सामने आई है। शहर के सिविल लाइन थाना के प्रभारी को एक उपनिरीक्षक ने गोली मार दी। थाना प्रभारी को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

सिविल लाइन थाने में उस समय हड़कंप की स्थिति बन है जब टीआई हितेंद्रनाथ शर्मा को थाने के अंदर उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी। थाने में मौजूद स्टाफ खून से लथपथ टीआई को अस्पताल लेकर पहुंचा है।

मामले की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पर पहुंचे हैं। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना से रीवा में कानून व्यवस्था के रक्षकों के व्यवहार पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।