भोपाल: चुनावी मोड पर बैठी सरकार अपने विधायकों की निधि बढ़ाने में जुटी हुई हैं। जनहित के कामों की डिमांड को पूरी करने के लिये राशि कम पड़ रही थी। वृद्धि में स्वेच्छानुदान की राशि भी शामिल हैं।
राज्य के योजना विभाग ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश के विधायकों की निधि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ 25 लाख रुपये कर दी। इस बढ़ी हुई निधि में 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के लिये यथावत रहेगी परन्तु विधायक स्वेच्छानुदान राशि 75 लाख रुपये रहेगी जोकि पहले 50 लाख रुपये थी।