भोपाल: राज्य सरकार रायसेन जिले में सुल्तानगंज एवं बम्होरी नाम से दो नवीन तहसीलें बनाने जा रही हैं। सुल्तानगंज तहसील को वर्तमान तहसील बेगमगंज को तोडक़र बननाया जायेगा जबकि बम्होरी तहसील कारे वर्तमान तहसील सिलवानी को तोडक़र बनाया जायेगा। आगामी 12 अगस्त के बाद ये दोनों नवीन तहसीलें विधिवत रुप से मूर्त रुप ले लेंगी। इनके गठन से रायसेन जिले में कुल तहसीलों की संख्या 12 हो जायेंगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में सुल्तानपुर नाम से तहसील पहले से गठित है और अब सुल्तानगंज नाम से नई तहसील गठित होगी।