हाईकोर्ट जबलपुर में वीरपुर गांव के अचल सिंह की और से  एडवोकेट राजेश पंचोली ने यह जनहित याचिका दाखिल की है. एडवोकेट पंचोली ने बताया कि एग्रीकल्चर सीलिंग के तहत वीरपुर गांव की 200 से 300 एकड़ जमीन निस्तार के लिए नोटिफाई किया गया है. टूरिज्म गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन के निर्देश पर कलेक्टर सीहोर ने वीरपुर गांव की 50 लाख वर्ग फीट जमीन आरक्षित करने का फरमान जारी किया है. इस भूमि पर वाटर पार्क, रिसोर्ट, फाइव स्टार होटल, स्विमिंग पूल और फिल्म स्टूडियो बनाए जाने का प्रावधान किया जा रहा है. एडवोकेट पंचोली का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों के लिए जिस भूमि का चयन किया गया है, उस पर 25,000 सागौन के वृक्ष खड़े हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित वन की परिभाषा में प्रस्तावित भूमि जंगल की परिधि में आता है. यह इलाका टाइगर मूवमेंट क्षेत्र का हिस्सा भी है. इस संबंध में एडवोकेट पंचोली ने अपनी याचिका के साथ गूगल मैप की तस्वीरें भी संलग्न की है. वैसे भी जंगल राष्ट्रीय संपदा है. केंद्र सरकार की अनुमति के बिना इसका उपयोग गैर वानिकी कार्यों में नहीं किया जा सकता है.

डिस्ट्रीब्यूटेड जस्टिस के खिलाफ दी है जमीन

एडवोकेट पंचोली बताते हैं कि डिस्ट्रीब्यूटेड जस्टिस के अंतर्गत सीलिंग की भूमि अधिग्रहित करने के पश्चात गरीब किसानों, भूतपूर्व सैनिकों और भूमिहीनों के बीच बांटने का प्रावधान है. राजस्व की धारा 237 में उल्लेख है कि सीलिंग भूमि का उपयोग पब्लिक के लिए किया जाए. उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की चिंता भी डिस्ट्रीब्यूटेड जस्टिस लेकर है.

सरकार का जवाब एक भी पेड़ नहीं कटेंगे

इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ जस्टिस पीके कौरव युगल पीठ कर रही है. इस पीठ के समक्ष सरकार की ओर से पर्यटन विकास निगम के एमडी ने एफिडेविट किया है जिसमें दावा किया गया है कि निर्माण कार्यों के लिए सागौन के एक भी पेड़ नहीं कटेंगे. हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 जून मुकर्रर की है.

सागौन की 100 करोड़, भूमि की अपसेट प्राइस दो करोड़

 

याचिका में प्रस्तावित भूमि पर खड़े 25000 सागौन के पेड़ों की कीमत का आकलन 100 करोड़ के लगभग है. जबकि पर्यटन विकास निगम द्वारा जारी निविदा में प्रस्तावित भूमि की  अपसेट सेट प्राइस ढाई करोड़ पर रखी गई है. एडवोकेट वकील का कहना है कि बेशकीमती भूमि को नौकरशाह ओने-पौने दाम में निजी कंपनियों को देने जा रहे हैं.