मुंबई: IAS  दंपत्ति की बेटी ने 10वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जो मौके से बरामद किया गया है..!!

IAS दंपत्ति विकास और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (26) ने कथित तौर पर सुरुचि अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 4 बजे की है। आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जो मौके से बरामद किया गया है।

वह कानून की छात्रा थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका मुंबई के सुरुचि अपार्टमेंट में रहती थी। आत्महत्या की घटना के बाद पीड़िता को जी.टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता आईएएस विकास रस्तोगी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं।