दिल्ली के नजफ़गढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक फार्मा छात्र साहिल गहलोत को अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जवानी के जोश में आकर लोग प्यार-मोहब्बत, लिव-इन जैसे कई कदम उठा तो लेते हैं, लेकिन इसके बाद घर-परिवार का इसे लेकर क्या रिएक्शन होता है, इस पर वे ध्यान देना ही भूल जाते हैं।और जब पार्टनर और परिवार दोनों का एक साथ प्रेशर आता है, तो फिर वे समाज के डर और प्रेशर में आकर ग़लत कदम उठा लेते हैं।
और फिर इसके बाद दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस या फिर निक्की साहिल की मर्डर मिस्ट्री जैसे मामले सामने आते हैं।
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 24 साल के एक युवक ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। आरोपी का नाम साहिल गहलोत है। पहली नज़र में देखने पर ये मामला दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड जैसा लग रहा है।
साहिल गहलोत ने प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर शव को अपने ढाबे पर फ्रिज में छिपा दिया था। पुलिस ने ढाबे की तलाशी ली तो मामला सामने आया।
मृतका निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें निक्की की मौत के बारे में कल ही पता चला। करीब डेढ़ माह पहले वह घर आई थी।
अब इस मामले को लेकर कई तरह की सफाई दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक साहिल गहलोत ने उसी दिन शादी की थी जिस दिन उसने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की थी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के परिवार ने उसकी शादी 9-10 फरवरी को तय की थी, जिसकी जानकारी उसने अपनी प्रेमिका को नहीं दी और जब साहिल की लिव-इन पार्टनर निक्की को इस बात का पता चला तो उसने इस पर कड़ा विरोध जताया, इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया।
इसके बाद साहिल ने निक्की के मर्डर की साजिश रची और उसे कहा कि घूमने चलते हैं। इसके बाद वो निक्की को कार में लेकर गया और मौका देखकर ISBT के पास साहिल ने निक्की की हत्या कर दी। हत्या के बाद वो निक्की को दिल्ली की सड़कों पर कार की बगल वाली सीट पर उसी हालत में लेकर लगभग 40 किमी तक गाड़ी भगाता रहा।
इसके बाद जिसके बाद आरोपी साहिल ने, निक्की की लाश को अपने बंद पड़े ढाबे के फ्रिज में लाकर छिपा दिया।
दिल्ली पुलिस ने फार्मा के छात्र साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल का परिवार नजफगढ़ के मित्राराव गांव में ढाबा चलाता है। पुलिस के मुताबिक, निक्की और आरोपी साहिल ने 2018 में डेटिंग शुरू की वे द्वारका में रहते थे। जब निक्की यादव लापता हो गई, तो उसे जानने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमें एक व्यक्ति से सूचना मिली जिसने कहा कि उसने कुछ समय से महिला को नहीं देखा था। उसे शक था कि उसके साथ कुछ हुआ है क्योंकि आरोपी साहिल गहलोत ने निक्की को छोड़कर किसी और से शादी कर ली है।
वहीं निक्की यादव का परिवार हरियाणा के झज्जर में रहता है और उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मित्राराव गांव में गहलोत के परिवार के घर पर टीमें भेजी गईं, लेकिन घर पर कोई नहीं था। आखिरकार उसे केर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक साहिल गहलोत ने कभी अपने परिवार को रिलेशनशिप के बारे में नहीं बताया था। पिछले साल, परिवार वालों ने साहिल से शादी की योजना के बारे में पूछना शुरू कर दिया। इस पर साहिल ने परिवार वालों की बात मान ली और दिसंबर 2022 में परिवार द्वारा पसंद की गई लड़की के रूप में साहिल को दुल्हन मिल गई।
शादी तय हो गई थी लेकिन साहिल अभी निक्की से अलग नहीं हो पाया था।। इस पर विवाद होने पर उसने उसकी हत्या करने का फैसला किया और शव को अपने ढ़ावे के फ्रिज में छिपा दिया। इसके बाद वह घर वापस चला गया और दूसरी महिला से शादी कर ली।