प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं, कल मतदान भी होना है. लेकिन मतदान से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. राजधानी भोपाल में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग रहें थे.
इन सबके बीच भोपाल के वार्ड क्र.41 से एक तस्वीर निकलकर सामने आई. इस तस्वीर में दिख रही महिला के घर भाजपा कार्यकर्ता प्रचार के लिए पहुचें थे. घर के बहार बीजेपी कार्यकर्ता को देख मुस्लिम महिला ने जो शब्द कहे, शायद उन शब्दों ने सीएम शिवराज से लेकर कार्यकर्ताओं तक के हौसले को मजबूत कर दिया होगा.
प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने पहुचें कार्यकर्ता को घर के बहार देख मुस्लिम महिला बोली, हमारा निकाह तो शिवराज मामा ने करवाया था, तो फ़िर हमारा वोट भी भाजपा को ही मिलेगा.
वार्ड क्र.41 के बाग फरहत अफजा इलाके में बीजेपी पार्षद प्रत्याशी समीना रेहान सिद्दीकी के जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से मुस्लिम समाज की महिला ने ये बातें कही. उस महिला ने आगे कहा, शिवराज जी ने बहुत सी मुस्लिम महिलाओं की शादी कराई है. इसीलिए हम हमारा पूरा समर्थन सिर्फ़ बीजेपी को ही देंगे.
देखिये यह वीडियो..!