भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे..!
जेपी नड्डा ने पार्टी के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ ही मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और शिवराज सरकार के साथ प्रदेश संगठन की तारीफ की। नड्डा के इस दौरे को चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंमे कहा कि कमलनाथ जी की सरकार ने मध्य प्रदेश की कई सारी योजनाएं बंद कर दी थीं। भ्रष्टाचार, कांग्रेस और कमीशन एक साथ चला। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि हमारा सकल घरेलू लगातार उत्पाद बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख प्रति वर्ष तक पहुंची है। विकास की एक नई छलांग लगाकर मध्यप्रदेश लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में 35 लाख आवास ग्रामीण क्षेत्रों में और 7 लाख अवास शहरी क्षेत्रों में बने हैं। गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मध्य प्रदेश में 43.53 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया है।
मध्यप्रदेश के साधारण आदमी की तकलीफ को समझने और उनको राहत देने का काम किया है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मध्य प्रदेश में 23 लाख खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर खड़ा है। महिला सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 82 लाख किसानों को धनराशि दी गई है। साथ में 4,000 रुपये सालाना का लाभ राज्य सरकार द्वारा अलग से दिया गया है।
पार्टी संगठन पर नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ताओं ने कोरोना के दौरान जनता के बीच जाकर सेवा का काम किया। हमनें लगभग 50 करोड़ फूड और राशन के पैकेट, 30 करोड़ के आसपास मास्क, लगभग 3 करोड़ सैनिटाइजर बांटे। हम बूथ सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। देश में 10.40 लाख राजनीतिक बूथ हैं, हम अभी तक 8.50 लाख बूथों तक अपने काम का विस्तार कर चुके हैं। यहां भी हम डिजिटल रूप से 64,634 बूथ पर अपने काम को आगे बढ़ाया है। इसके लिए मैं विष्णुदत्त जी को विशेष रूप से बधाई देता हूं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे है। एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज ने उनकी अगवानी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।