Nagaland Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नगालैंड के दीमापुर पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगालैंड में बीजेपी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) को भारी समर्थन मिला रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे हैं. नागालैंड और पूर्वोत्तर के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की यही नीति रही है कि "वोट पाओ और भूल जाओ". शायद इसीलिए दिल्ली के कांग्रेस नेता नगालैंड की ओर आंख मूंद लेते हैं.

देंखे लाइव-

 

विपक्ष पर वार..! चुनावी साल

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया. दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है. कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था. सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के समय नागालैंड में हमेशा राजनीतिक अस्थिरता रही. कांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए नागालैंड सरकार चलाई. इससे पहले, दिल्ली में 'परिवार-पहले' की मानसिकता थी. दीमापुर से लेकर दिल्ली तक इन लोगों ने एक वंश को प्राथमिकता दी थी. वे इस क्षेत्र से धन निकालकर अपने आकाओं की तिजोरियां भरकर दिल्ली ले जाते थे.

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पूर्वोत्तर में हालात बदल सकते हैं. हालाँकि, बीजेपी ने प्रौद्योगिकी को रोजगार देकर भ्रष्टाचार में बड़ी सेंध लगाई. अब दिल्ली से भेजा गया सारा पैसा आपके खाते में तुरंत पहुंच जाता है. नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों को हम कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं. हमारा यह प्रयास है कि दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो. बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं.