चक्रवात बिपारजॉय अब तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। बिपरजॉय का असर गुजरात और महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 जून को बिपरजॉय का खासा असर रहेगा। रेलवे ने एहतियात के तौर पर 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वेस्टर्न रेलवे का कहना है कि ये ट्रेनें 15 जून तक रद्द रहेंगी। गुजरात से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।
चक्रवाती तूफान बिपरजोय 15 जून की शाम करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों से टकराएगा। इसी बीच महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके प्रभाव से 14 से 16 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।
पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है
नलिया के सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि मांडवी और नलिया चक्रवात बिपरजॉय के हॉटस्पॉट हैं। इसके लिए हमने लोगों को जागरूक किया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव कार्य करेगी।
बायपरजॉय पश्चिम की ओर मुड़ गया
द्वारका के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने कहा कि चक्रवात थोड़ा पश्चिम की ओर मुड़ गया है। अब शायद द्वारिका पर बिपरजॉय का असर कम होगा। उनका कहना हगै, कि हम सब तैयार हैं। हमने जिले भर में लगभग 4,500 लोगों को सुरक्षित आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया है।
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री से चक्रवात बिपरजॉय के बारे में बात की और स्थिति की जानकारी ली और बचाव व्यवस्था का निर्देश दिया।
बिपरजॉय का असर महाराष्ट्र में भी देखा जा रहा है। मुंबई में मरीन ड्राइव पर ऊंची हाई टाइड की लहरें देखी गईं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि यह 15 जून की शाम को सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 135 से 145 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर असुरक्षित घोषित द्वारका में एक रिले टावर को ध्वस्त कर दिया गया है। बाद में यहां नया टावर बनाया जाएगा। गुजरात के जाफराबाद में अमरेली पुलिस ने सियालबेट के ग्रामीणों को सब्जी और दूध समेत जरूरी सामान मुहैया कराया।