प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। उदयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गवर्नर कलराज मिश्रा ने उनका स्वागत किया। उसी दौरान की दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में सीएम गहलोत और पीएम मोदी को एक जैसे कपड़ों में देखा जा सकता है।
अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि गहलोत-वसुंधरा की दोस्ती के बाद पेश है… मोदी-गहलोत का गठबंधन !
https://twitter.com/PMOIndia/status/1656170268677795841?s=20
एक यूज़र का कहना है, कि मोदी- अशोक गहलोत । क्या दोनों सोच विचार कर आये थे कि ‘same to same’ ड्रेस पहनना है।
एक और यूजर का कहना है, कि पीएम और सीएम उम्र... अनुभव में समानता तो ठीक है लेकिन कपड़े भी same to same.
वहीं @Irudravs नाम के यूजर ने लिखा है अक्सर केवल कुर्ते में देखे जाने वाले अशोक गहलोत आज सदरी डाले हुए दिखे वो भी उस रंग का जिस रंग का नरेंद्र मोदी ने पहना हुआ था, वही आज सचिन पायलट कोई यात्रा निकाल रहे हैं ! अब इन दोनों के आप क्या मायने निकालते हैं ?
वहीं पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं। पीएम मोदी जी की उपस्थिति में जब गहलोत जी ने बोलना शुरू किया तो लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे !! पीएम मोदी जी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और फिर मंच पर बैठे एक व्यक्ति को इशारा किया कि लोगों से ऐसा न करने के लिए कहा।
वहीं इससे पहले अशोक गहलोत ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी सरकार बचाने में वसुंधरा राजे सिंधिया का योगदान था। गहलोत के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में उबाल आया हुआ है। इस बयान के बाद अशोक गहलोत को निशाने पर लेते हुए राजस्थान ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जनसंघर्ष यात्रा निकालने का एलान किया है।