देश में बेलगाम बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने अजान पर विवादित बयान दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके इस बयान पर हंगामा मचने के पूरे आसार हैं।
दरअसल भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा माइक पर होने वाले अज़ान को लेकर कहा कि क्या अल्लाह बहरा है? जो आप माइक पर चिल्लाते हैं। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अजान की आवाज से उन्हें सिरदर्द होता है।
भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने यह बात मंगलुरु में कही। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं यह (अजान) मेरे लिए सिरदर्द होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। यह आज नहीं तो कल आ ही जाएगा और यह खत्म हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा, लेकिन मुझे पूछना चाहिए कि क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकता है जब आप माइक पर चिल्लाते हैं? बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि हिंदू भी मंदिरों में भजन और प्रार्थना से भी अजान की तुलना की।