पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने गुरुवार 20 अप्रैल को लंदन जाते समय अमृतसर हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया है। किरणदीप कौर, पंजाब में भगोड़ा घोषित की जा चुकी हैं और पिछले कुछ दिनों से देश भर में वान्टेड थीं।

सूत्रों के हवाले से पता चला है, कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर से गुरुवार को अमृतसर में थीं। श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनसे इमीग्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से बर्मिंघम भागने की फिराक में थी, इस सिलसिले में वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। गौरतलब है कि किरणदीप कौर पर खालिस्तान समर्थकों को फंडिंग करने का आरोप है।

यूके में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर ने हाल ही में अमृतपाल सिंह से शादी की है, जो पिछले एक महीने से अधिक समय से पुलिस से बच रहे हैं। पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है जो कि किरणदीप कौर से अपने पति के ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जवाब की उम्मीद कर रही है।