बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञात बदमाशों ने 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी कि ठाकुरगांव में बलियाडांगी हिंदू समुदाय के एक नेता विद्यानाथ बर्मन ने कहा कि अज्ञात लोगों ने रात में मंदिरों पर हमला किया और 14 मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है, कि आसपास के तालाबों में भी मंदिरों की तोड़ी हुई कुछ मूर्तियां बरामद हुई हैं। हालांकि दोषियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही पकड़े जाएंगे।

इस संबंध में हिंदू समुदाय के नेता और संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा, "इस क्षेत्र को हमेशा से अंतर्धार्मिक सद्भाव के क्षेत्र के रूप में जाना जाता रहा है, क्योंकि इससे पहले यहां ऐसी कोई जघन्य घटना नहीं हुई थी। उनका कहना है, कि हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। इस हमले के पीछे कौन हो सकता है यह समझने में सक्षम है। बलियाडांगी थाने के प्रभारी ने बताया कि हमले शनिवार रात और रविवार तड़के कई गांवों में हुए।

ठाकुरगांव पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से देश में शांतिपूर्ण स्थिति को बिगाड़ने के लिए एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया लगता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल दोषियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। ठाकुरगांव के उपायुक्त या मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि मामला शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ एक साजिश प्रतीत होता है और एक गंभीर अपराध है।