अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पास आर्मी एविएशन का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। एटीसी के मुताबिक़ गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे चीता हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर बोमडिला के पश्चिम मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पायलट का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पास परिचालन उड़ान भर रहे सेना के चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया।

 हादसा बोमडिला के पश्चिम मंडला के पास हुआ। मौके पर सर्च टीमों को रवाना कर दिया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।