जम्मू कश्मीर में पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना के एक वाहन में आग लग गई। इस ट्रक में कई जवानों के फंसे होने के अलावा तीन से चार जवान शहीद होने की खबर है। हालांकि  सेना की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि कि हादसा बिजली गिरने से हुआ है। फिलहाल सेना ने इस घटना में आतंकी एंगल होने से इंकार किया है । स्थानीय लोगों के मुताबिक़ हादसे में 3 से 4 जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है। 

फिलहाल घटना की जांच के लिए एक टीम भेजी गई है और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ सेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।