उमेश पाल हत्याकांड में जहां एक ओर अतीक अहमद व अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया गया तो वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच में से दो शूटरों का एनकाउंटर कर दिया गया है। यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को मार गिराया। इसके साथ ही उमेश पाल की हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।
इससे पहले खुलासा हुआ था कि माफिया अतीक अहमद के कहने पर असद को उमेश पाल हत्याकांड में फंसाया गया था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। असद का नाम और फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। शाइस्ता ने अतीक अहमद को साबरमती जेल में फोन किया था।
शाइस्ता ने फोन पर रोते हुए कहा कि असद बच्चा है, उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक अतीक ने कहा कि असद की वजह से मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया, उमेश पाल की वजह से मेरी नींद उड़ी हुई थई। अतीक ने फोन पर शाइस्ता से कहा कि असद शेर का बेटा है, उसने दिलेरी का काम किया है।
उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर पांचों शूटर फरार हो गए थे। असद और गुलाम दिल्ली में छिपे हुए थे। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने असद को पनाह देने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अवतार सिंह को आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। अवतार ने खुलासा किया कि उसने जीशान और खालिद को 10 हथियार सप्लाई किए थे।
पूछताछ के दौरान, खालिद और जीशान ने खुलासा किया कि उन्होंने असद और गुलाम को दिल्ली में एक गुप्त ठिकाने में शरण दी थी। इसके बाद पुलिस ने 31 मार्च को जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद ने कहा कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद और गुलाम उससे मिले थे। उसके ठिकाने पर पुलिस ने फिर छापेमारी शुरू की और आज शूटर असद समेत गुलाम को मार गिराया।