आसाराम को रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। गुजरात की सेशन कोर्ट ने कल ही इस मामले में सुनवाई की थी। अब कोर्ट ने मामले में आज अपना फैसला सुनाया दिया है।

इससे पहले आसाराम पहले से ही एक और रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। ऐसे में एक बार फिर से दोषी पाए जाने से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कल गांधीनगर सत्र न्यायालय ने आसाराम को दोषी करार दिया था, जबकि अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया था। इस मामले की बात करें तो आसाराम और उनके बेटे पर दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया था। जिसमें छोटी बहन के आरोप में नारायण साईं को उम्र कैद जबकि बड़ी बहन के आरोपी आसाराम को आज कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।