प्रयागराज केस में फ़रार चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद का UP STF ने यूपी के झांसी में एनकाउंटर कर दिया है। शूटर गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया है। असद पर पांच लाख का ईनाम था। 

लगभग डेढ़ महीने से यूपी एसटीएफ दोनों को तलाश रही थी। काफी टाइम से इनका पीछा किया जा रहा था। मुखबिरों की सूचना और एसटीएफ के चौकन्ने रहने के कारण ही यूपी एसटीएफ को ये सफलता मिली।

आज झांसी में दोनों की लोकेशन मिलने पर एनकाउंटर से पहले एसटीएफ ने ये कोशिश की कि दोनो आरोपियों को जिंदा पकड़ जा सके। लेकिन आरोपियों ने पहले पुलिस पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाही करते हुए दोनों को मार गिराया। दोनों के पास से कई सारे आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

इससे पहले भी असद दिल्ली में महीने भर पहले 5 मिनट के अंतर से एसटीएफ को चकमा देकर भाग निकला था। अतीक अहमद के पांच बेटों मेंसे असद तीसरे नंबर का बेटा है। आपको बतादें, कि अतीक अहमद को हाल ही में साबरमती से वापस प्रयागराज कोर्ट लाया गया है, जहां उमेशपाल हत्याकांड को लेकर अतीक और उनके भाई अशरफ की पेशी चल रही है।