भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के साथ धरने पर बैठे बजरंग पुनिया अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके बजरंग दल का समर्थन किया था, हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। 

इस पोस्ट में बजरंग पुनिया ने लिखा, 'मैं बजरंगी हूं, मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं। जय श्री राम।" इस पोस्ट के माध्यम से लोगों से अपील भी की गई कि सभी बजरंगी भाई इसे अपने व्हाट्सएप पर डीपी और स्टेटस के रूप में लगाएं। 

हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। 

आपको बता दें, कि ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, विनेश फोगट, साक्षी मलिक और कई अन्य पहलवान पिछले कुछ समय से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह की गिरफ्टारी की मांग को लेकर के दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं।