आजकल ज्यादातर बैकों से जुड़े काम ऑनलाइन हो जाते हैं इसलिये लोग बैंकों की तरफ कम ही रुख करते हैं बावजूद खाता खुलवाने, चेक से जुड़े काम और ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत होती है। वहीं इस वक्त बैंकों के पास दो हजार के नोट बदलने का भी काम है। जो 30 सितंबर तक बैंकों में जमा हो रहे हैं। एसबीआई और पीएनबी बिना आईडी दिखाए ही ग्राहकों को नोट बदल रहे हैं। लिहाजा जून में बैंकों की छुट्टी पर नजर डालना जरूरी हैं। यह महीना दो दिन बाद शुरू हो रहा है।
बैकों की छुट्टी में हफ्ते के हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल है। 24, 25, 26 जून और 28, 29,30 जून को लॉन्ग वीकेंड भी पड़ रहा है। इससे पहले 4 जून रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे तो 10 जून दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश का है फिर अगले दिन रविवार होगा।
15 जून को राजा संक्रांति और वाईएमए डे के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे। 18 जून रविवार को फिर छुट्टी होगी तो 20 जून- रथ यात्रा के कारण मणिपुर और ओडिशा में बैंक बंद हैं। 26 जून खर्ची पूजा के चलते सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। 28 जून बकरीद के चलते महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे। 29 जून, बकरीद के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 30 जून को रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंकों का अवकाश रहेगा।