आप किसी जरूरी काम से बैंक ब्रांच जाएं और आपको पता चले कि बैंक की तो छुट्टी है। आपको बहुत बुरा लगेगा और आपका काम भी अटक जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको बैंकों की छुट्टियों के बारे में पता हो। आरबीआई की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट होती है। इसके अनुसार, अप्रैल 2023 में अलग-अलग जोन में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। आप इस लिस्ट में देख लें कि आपके जोन का बैंक कब-कब बंद रहेगा। लिस्ट के अनुसार, अप्रैल में दो लॉन्ग वीकेंड भी आ रहे हैं।
ये लॉन्ग वीकेंड 14, 15, 16 अप्रैल और 21, 22, 23 अप्रैल को हैं। आइए जानते हैं कि अप्रैल महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। आरबीआई के नियमों के अनुसार देशभर में महीने के हर रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है।
अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल - बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
2 अप्रैल - इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होगा।
4 अप्रैल - महावीर जयंती पर छुट्टी रहेगी।
5 अप्रैल - बाबू जगजीवन राम जन्मदिन है। इस दिन तेलंगाना जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7 अप्रैल - गुड फ्राइडे के चलते छुट्टी रहेगी।
8 अप्रैल - दूसरे शनिवार के चलते अवकाश ।
9 अप्रैल - रविवार का अवकाश रहेगा।
14 अप्रैल- अंबेडकर जयंती पर छुट्टी रहेगी।
15 अप्रैल - बोहाग बिहू के चलते अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 अप्रैल - रविवार के चलते अवकाश रहेगा।
18 अप्रैल - इस दिन शब ए कद्र के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे। 21 अप्रैल - 2023 ईद के चलते अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद ।
22 अप्रैल - चौथा शनिवार होने से बैंक बंद ।
23 अप्रैल - रविवार होने से बैंक अवकाश ।
30 अप्रैल - रविवार होने से अवकाश रहेगा।