प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या के बाद राजनीतिक बयानों का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के एक पार्षद प्रत्याशी की मांग का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वे अतीक को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 

वीडियो में खुद को प्रयागराज में कांग्रेस का पार्षद प्रत्याशी बताने वाला यह शख्स कहता नज़र आ रहा हैकि जब मुलायम सिंह को पद्मविभूषण दिया गया तो अतीक अहमद का सम्मान क्यों नहीं? अतीक को भारतरत्न देना चाहिए। https://twitter.com/PrabhuPateria/status/1648649236232409090?s=20

यही नहीं वह अतीक को शहीद का दर्ज़ा दिए जाने की मांग भी करता दिखाई दे रहा है। साथ ही वह अतीक की हत्या के लिए CM योगी के इस्तीफे की मांग भी  करता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। 

गौरतलब है कि अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ दोनों पुलिस हिरासत में थे और मीडिया से बात कर रहे थे। वहीं तीनों हत्यारों ने कैमरे के सामने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी आई, इसी दौरान तीन लोगों ने अशरफ और अतीक को शूट कर दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।