पटना में बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। लाठीचार्ज में सांसद जनार्दन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन और आरोपित तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा निकाले गए विधानसभा मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह सड़क पर गिर गए, जिनसे उसके सिर में चोट लग गई। चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सांसदों और विधायकों पर भी लाठीचार्ज किया।

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जहानाबाद से बीजेपी के महासचिव विजय कुमार सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियां भांजी गईं। लाठी लगने से वह सड़क पर गिर गए, जिससे उसके माथे पर चोट लग गई। सड़क पर गिरने के बाद भी पुलिस उन पर लाठियां बरसाती रही। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तारा नर्सिंग होम भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

लाठीचार्ज के दौरान बिहार पुलिस ने बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा पर भी लाठीचार्ज किया। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गंभीर चोटें आयी हैं। बताया जा रहा है कि सिग्रीवाल के सिर में चोट लगी है। मार्च के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी और जीवेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।