सोशल मीडिया पर बिहार के पटना जंक्शन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चल गई। इस क्लिप को वहां खड़े यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है, कि यहां एक प्लेटफॉर्म पर लगी टीवी स्क्रीन पर विज्ञापनों और सूचना के स्थान पर ये क्लिप तीन मिनट तक चलती रही।
अब इस घटना को लेकर रेलवे के अधिकारी सकते में हैं। कई लोगों ने इसका विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की। रेलवे सुरक्षा बल ने फुटेज को रोका, लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब एजेंसी के खिलाफ FIR की गई है...
जानकारी के मुताबिक, स्क्रीन पर विज्ञापन और जानकारी चलाने का काम दत्ता कम्युनिकेशन नामक एजेंसी के पास था। एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स की माने तो एजेंसी को रेलवे ने ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन के टीवी सेट पर विज्ञापन से जुड़ा एक वीडियो चलाया जाना था, लेकिन इसकी जगह अश्लील वीडियो चल गया। कंपनी के कुछ कर्मचारी पोर्न क्लिप देख रहे थे। आनन-फानन में उसकी वही अश्लील क्लिप टीवी स्क्रीन पर चल पड़ी। पटना जंक्शन के टीवी सेट पर जैसे ही ये वीडियो चला तो यहां बैठे यात्री सहम गए।