देश की सेना हमारे लिए हमेशा से गर्व और सम्मान का सूचक रही है लेकिन अब सेना के साथ भी खिलवाड़ और धोखा-धड़ी के मामले सामने आ रहें हैं। हद तो तब हो जाती है जब धोखा-धड़ी पीएमओ के नाम पर हो। 

 

जी हां जम्मू-कश्मीर से सेना के साथ धोखा-धड़ी का एक मामला सामने आया है। हुआ यूं कि गुजरात के रहने वाले किरण पटेल खुद को PMO का एडिशनल डायरेक्टर बताकर सेना के साथ घूमते रहे। इतना ही नहीं किरेन पटेल ने कश्मीर में फुल प्रोटोकॉल और सुरक्षा के साथ मौज उड़ाई और तो और सेना के अधिकारियों के साथ कई बैठकें तक कर ली।

अक्टूबर से शुरु हुआ ये सिलसिला फरवरी तक चलता रहा। किरेन पटेल ने औहदे और पद का वो रुआब दिखाया कि सेना के कश्मीर के अधिकारी भी इस ठग की बातों में आकर गच्चा खा गए। महीनों बाद जब CID ने इस बात से पर्दा उठाया तो ठगी करने वाले किरण पटेल की गिरफ़्तारी हुई।

लापरवाही की हद तो देखिए, कि ये ठग बाक़ायदा सुरक्षा क़ाफ़िला और बुलेट प्रूफ़ गाड़ी से चलता था। जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान लगातार इसकी सुरक्षा में लगे रहे। बाक़ायदा पत्नी के साथ घूमना-फिरना भी किया और सेना के नाम पर खूब मौज-मस्ती भी काटी। 

ठगी से इतर ये कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला है। खुद को PMO का अधिकारी बता किरन भाई पटेल ना सिर्फ़ लाल चौक पर गया, बल्कि सूत्रों के मुताबिक़ वो सेना की कमान पोस्ट तक गया। सूत्रों के मुताबिक़ 2 अधिकारियों पर इस मामले को लेकर गाज गिर सकती है।