जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के करीबियों पर बुधवार को छापा मारा। CBI ने जम्मू-कश्मीर और दिल्ली स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई है उनमें सुनक बाली का घर भी शामिल है जो सत्यपाल मलिक के मीडिया सलाहकार थे।
CBI का ये एक्शन मलिक के जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहने के दौरान इंश्योरेंस घोटाले से सम्बंधित है। बड़ी बात यह है कि घोटाले की शिकायत खुद सत्यपाल मलिक ने ही की थी। इसके बाद CBI ने केस दर्ज किया था। मामले में सत्यपाल मलिक के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
बता दें कि एनआईए (NIA) ने भी बुधवार को आतंकवाद, ड्रग तस्करी और गैंगस्टर्स से सांठगांठ के सिलसिले में NIA ने देशभर में करीब 122 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।
फिलहाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में छापेमारी की जा रही है। इन राज्यों में 122 से ज्यादा जगहों पर एनआईए की छापेमारी अभी भी जारी है।