उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुतबे और अनुशासन का चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी होती रही है। CM योगी को उनके कड़े फैसलों के लिए भी जाना जाता है। अब फ्रांस में हुए दंगों के कारण सोशल मीडिया पर CM योगी सुर्ख़ियों में हैं।
दरअसल @njohncamm ट्विटर हेंडल से एक अनोखी डिमांड सामने आई। इस अकॉउंट से कहा गया कि भारत को फ्रांस में दंगों की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए @myogiadityanath को अवश्य भेजना चाहिए वें 24 घंटे के भीतर ही वहां की स्थिति सामान्य कर देंगे।
अब इसे लेकर एक पत्रकार @upadhyayabhii ने ट्वीट किया है। इनका कहना है, कि ग़ज़ब डिमांड है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की। माँग उठी है कि फ़्रांस में दंगे को क़ाबू में करने के लिए भारत को चाहिए कि योगी आदित्यनाथ को भेज दे। 24 घंटे में दंगा कंट्रोल हो जाएगा। माँग उठाई है एक मशहूर हस्ती ने।
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से जुड़े प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी की दुनिया के बेहद मशहूर नाम और यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी का अभिन्न हिस्सा @njohncamm ने। ये तो तय है कि योगी जी ये काम फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर ही छोड़ेंगे पर ये तो सवाल बनता है कि क्या वे दूर दुनिया में बैठे अपने इन प्रशंसकों का आभार व्यक्त करेंगे?
वहीं @Morewithshashi नाम के ट्विटर अकाउंट ने अब इन पत्रकारह महाशय के ट्वीट पर ही सवाल खड़े कर दिए है। उनका कहना है, कि पत्रकार का काम होता हैं कि कोई भी खबर देने से पहले रिसर्च करना। पर, ये पत्रकार हैं ही नहीं... ये जिस मशहूर डॉक्टर का जिक्र कर रहे हैं, ये अकाउंट उनके बजाये नरेंद्र यादव का हैं, जिनको हैदराबाद पोलिस ने चीटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। नरेन्द्र यादव को भारतीय नाम एवं शक्ल से नफरत हैं।. इसलिए अकाउंट में अपने शक्ल को नया रूप दिया है।
वहीं इन सबके बीच फ़्रांस में हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं। फ्रांस में पुलिस द्वारा एक किशोर की हत्या के खिलाफ शुरू हुए हिंसक विरोध में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा को नियंत्रण में रखने के लिए 45,000 पुलिसकर्मियों, विशेष इकाइयों, बख्तरबंद वाहनों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है लेकिन इसके बावजूद, देश भर के शहरों में व्यापक हिंसा और लूटपाट हुई, इमारतों और वाहनों को आग लगा दी गई।