उमेश पाल हत्याकांड में असद अहमद के मारे जाने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। माफिया अतीक का बेटा असद हत्या के बाद से फरार चल रहा था। यूपी एसटीएफ की टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी लेकिन वह हर बार भागने में सफल रहा। लेकिन उसे झांसी में यूपी एसटीएफ ने घेर कर ढ़ेर कर दिया। एसटीएफ ने बयान जारी कर बताया कि डिप्टी एसपी नवेंद्र और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में दोनों बदमाशों को झांसी में मार गिराया गया।

माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोग उनकी प्रशंसा के पुल बनाने लगे। सोशल मीडिया में यूपी के सीएम योगी के विधानसभा में दफन किए जाने वाले बयान को लोग ट्वीट कर रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर लोग यूपी के सीएम के बयान पर कटाक्ष भी कर रहे हैं। इधर, इस मुठभेड़ के बाद उमेश पाल के परिवार ने कहा कि सरकार ने उनकी आवाज सुन ली है, उन्हें न्याय मिला है। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारे को सजा मिल गई है।